जानिए सिंपल तरीका
मान्यवर :- कई बार लोग जब अपना फोन बदलते हैं या नया-नया व्हाट्सऐप इस्तेमाल करना सीखते हैं तो उन्हें व्हाट्सऐप के मैसेज का नोटिफिकेशन नहीं मिलता है | ऐसे में व्हाट्सऐप पर जाकर ही किसी के मैसेज का पता चलता है | कई बार लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं इसके लिए बार-बार ऐप को खोलकर चेक करना पड़ता है |
हालांकि कई बार लोग पॉप-अप मैसेज से परेशान भी हो जाते हैं क्योंकि अगर आप फोन में कोई काम कर रहे हैं या वीडियो देख रहे हैं तो व्हाट्सऐप पॉप-अप मैसेज आपकी सक्रीन पर आ जाता है ऐसे में इसे हटाना पड़ता है | आज हम आपको व्हाट्सऐप नोटिफिकेशन को ऑन करने और हटाने के दोनों ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं | आप चाहें तो इसे ऑन कर सकते हैं और हटा भी सकते हैं | आइये जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा |
WhatsApp Popup नोटिफिकेशन को ऑन-ऑफ करने का तरीका
1. सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को ओपन करें | अब आपको राइट साइड में तीन डॉट्स नज़र आएंगे | आपको आपको दिए गए ऑप्शन्स में से सबसे नीचे वाले ऑप्शन सेटिंग्स पर क्लिक करना है |
2. सेटिंग्स में जाने के बाद आपको यहां नोटिफिकेशन का ऑप्शन मिलेगा | आपको इस पर क्लिक करना है |
3. अब नोटिफिकेशन्स में आपको Popup Notifications के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है |
4. यहां आपको 4 तरह के ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें No Popup, Only When Screen On, Only When Screen Off और Always Show Popup मिलेंगे |
5. अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी ऑप्शन को क्लिक कर सकते हैं |
6. Only When Screen On में आपको फोन की स्क्रीन ऑन होने पर ही नोटिफिकेशन मिलेंगे |
7. Only When Screen Off में आपको स्क्रीन बंद करने या लॉक करने पर ही नोटिफिकेशन मिलेंगे और Always Show Popup में हमेशा नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे |
8. अगर आप पॉप-अप मैसेज के नोटिफिकेशन को हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको No Popup को सेलेक्ट करना होगा |