ऊंटों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर
मान्यवर :- सऊदी अरब का नाम आते ही अक्सर हमारे दिमाग में रेगिस्तान और एक गर्म प्रदेश की झलक उभर कर सामने आती है | हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है | सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर हो रहे हैं | जिसमें यह बताया जा रहा है कि सऊदी में बर्फबारी हो रही है |
सऊदी अरब में बर्फबारी से हर कोई हैरान
दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से सऊदी अरब में बर्फबारी को देखकर हर कोई हैरान है | यहां बर्फबारी इस कदर हुई है कि रेगिस्तान की रेत के साथ ही ऊंटों की पीठ पर बर्फ की सफेद चादर साफ देखी जा सकती है | हालांकि ऐसा पहली बार नही है जब सऊदी अरब में बर्फबारी हो रही है | इससे पहले भी कई बार सऊदी अरब में बर्फबारी देखी गई है | वहीं कुछ लोगों का दावा है कि बीते 50 सालों में सऊदी अरब में इतने बड़े पैमाने पर बर्फबारी देखी गई है |
मौसम निभाग ने दी चेतावनी
इसी बीच मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है | मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड कई गुना बढ़ सकती है | जिससे ज्यादातर रात में तापमान कई गुना कम हो सकता है | इसे में मौसम विभाग ने लोगों से रात को घरों में रहने की अपील करते हुए ठंड से बचने की अपील भी की है |
अल्जीरिया में भी बर्फबारी
वहीं सऊदी अरब के साथ ही उत्तरी अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के अल्जीरिया में भी बर्फबारी ने सभी को हैरत में डाल रखा है | यहां कई हिस्सों में रात के समय तापमान माइनस 3 डिग्री के भी नीचे पहुंच चुका है | फिलहाल सऊदी अरब में लोग बर्फबारी और ठंड का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं | जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को हैरत में डाल रहे हैं |