You are currently viewing मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यपार का धंधा
Jalandhar Spa Raid

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यपार का धंधा

आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के और लड़कियां

जालंधर(मान्यवर) :- स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा पठानकोट रोड स्थित संधू प्लाजा नामक एक बिल्डिंग में रेड करके पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जब पठानकोट रोड पर स्थित संधू प्लाजा में रेड की तो पुलिस ने होटल के कमरों में से लड़के लड़कियों को काबू किया। होटल के कई कमरों में नाबालिग स्टूडेंट भी थे। इस रेड की पुष्टि थाना 8 के प्रभारी ने की है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रेड के बारे में उन्हें पूर्ण जानकारी नहीं है क्योंकि रेड एसपी नॉर्थ के नेतृत्व में की है। एसपी नॉर्थ से अभी संपर्क नहीं हो पाया.बताया जा रहा है कि करीब 15 जोड़ी पुलिस ने होटल से पकड़े है।

Jalandhar Spa Raid