You are currently viewing Rajiv Kapoor Death – कपूर खानदार पर टूटा दुखों का पहाड़
Rajiv Kapoor

Rajiv Kapoor Death – कपूर खानदार पर टूटा दुखों का पहाड़

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन

मान्यवर :- भिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है | उनकी उम्र 58 साल थी | हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई है | आज राजीव कपूर को चेम्बूर स्थित घर में हार्ट अटैक आया | उसके बाद उन्हें रणबीर कपूर सहित बाकी परिवार के सदस्य जल्दबाजी में इनलैक्स अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया |

राजीव कपूर ने करीब एक बजे राजीव कपूर ने आखिरी सांस लीअभी पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी | अभी परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब फिर से कपूर फैमिली पर मुसीबत आ पड़ी है | ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

राजीव कपूर एक्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे | उन्होंने 1983 में फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से डेब्यू किया था | ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में वो मुख्य भूमिका में नज़र आए थे | इसके अलावा वो कई और बड़ी फिल्मों आसमान (1984), लवर बॉय (1985), जबरदस्त (1985) और हम तो चले परदेस (1988) में भी नज़र आए |

राजीव कपूर ने जिन फिल्मों को प्रोड्यूस किया उसमें आ अब लौट चलें (1999), प्रेमग्रंथ (1996) और Henna (1991) है | प्रेमग्रंथ को राजीव कपूर ने डायरेक्ट भी किया था |

बॉलीवुड में शोक की लहर

ये खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है | तुषार कपूर सहित कई बड़े सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है |

Rajiv Kapoor