कहा- विरोध करने वालों को जेल भेज देती हैं दीदी
मान्यवर :- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं | इस दौरान जेपी नड्डा ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा | साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि विरोध करने वालों को दीदी जेल भेज देती है | ममता राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है | बंगाल में तानाशाही का राज है |
पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा ने कहा, ‘ये मां, माटी, मानुष के नाम पर आई सरकार ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया | यहां आया क्या ? तानाशाही, प्रशासन का राजनीतिकरण, पुलिस का क्रिमिनलाइजेशन और भ्रष्टाचार का इंस्टीट्यूशनाइजेशन | ‘ जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता के स्वास्थ्य की चिंता पीएम मोदी ने की थी | अब सीएम ममता जाएगी, रास्ते का रोड़ा खत्म होगा और पीएम मोदी का आयुष्मान भारत बंगाल की जनता को मिलेगा |