अब तक साढ़े 44 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

मान्यवर :- देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 12 हजार 899 नए मामले सामने आए हैं | वहीं कल 107 लोगों की मौत हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक करीब साढ़े 44 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है | राष्ट्रव्यापी कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है | जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है |

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ सात लाख 90 हजार 183 पहुंच गई है | इनमें से एक लाख 54 हजार 703 लोगों की मौत हो चुकी है | देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब एक लाख 55 हजार 25 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक लाख चार लाख 80 हजार 455 है | देश में कुल 44 लाख 49 हजार 552 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है |

Coronavirus India

Latest news