241 वैकेंसी के लिए 10वीं पास करें अप्लाई
मान्यवर :- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किया है | कुल 241 वैकेंसी के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स 12 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं | आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स आरबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | यह वैकेंसी देश के 18 शहरों के लिए निकाली गई हैं |
आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा 2021 – महत्त्वपूर्ण तारीखें
– ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 22 जनवरी 2021
– ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 12 फरवरी 2021
– ऑनलाइन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख – 12 फरवरी 2021
– आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 2021: फरवरी/मार्च 2021
पदों की कुल संख्या: 241 पद
पदों का विवरण
कुल पद – 241 पद
– एससी के लिए – 32 सीटें
– एसटी के लिए – 33 सीटें
– ओबीसी वर्ग के लिए – 45 सीटें
– ईडबल्यूएस के लिए – 18 सीटें
– अनारक्षित – 113 सीटें
शैक्षिक योग्यता : आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए | ग्रेजुएट्स व उससे ऊपर की क्वालिफिकेशन रखने वाले कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन न करें | उम्मीदवार को 01/01/2021 तक न्यूनतम अर्हता पास की होनी चाहिए |
आयु सीमा : कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम 25 साल से अधिक नहीं होना चाहिए | ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को तीन वर्ष की और एससी, एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को पांच की छूट दी जाएगी | आयु की गणना 01/01/2021 से की जाएगी |
आवेदन शुल्क :
– जनरल/ ओबीसी/ EWS: 50 रूपये
– एससी / एसटी : 50 रूपये
वेतनमान – 10940-380 (4)-12460- 440(3) -13780-520(3)-15340-690 (2)-16720- 860(4) – 20160 – 1180 (3)- 23700 (20 वर्ष) एवं अन्य भत्ते
चयन प्रक्रिया : कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा | लिखित परीक्षा में लिखित परीक्षा में रीजनिंग, जनरल इंग्लिश और न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे |