You are currently viewing प्यार करने की मिली यह सज़ा :- आग लगाकर खुद को मौत के गले लगाया
Burn

प्यार करने की मिली यह सज़ा :- आग लगाकर खुद को मौत के गले लगाया

जालंधर(मान्यवर) :- पंजाब के जालंधर शहर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गीता कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आग की लपटों में गिरा एक युवक गली में आ गया। स्थानीय भार्गव कैंप से सटे गीता कॉलोनी में युवक ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड के घर जाकर आग लगा ली। जालंधर के ही कांशी नगर निवासी दीपक कि आज अस्पताल में मृत्यु हो गई ।

थाना भार्गव कैंप के पुलिस अधिकारियो ने बताया कि दीपक 60% बर्न हो गया था। बीती रात अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बयान कलमबद्ध करवाने के लिए अनफिट दिया था।

एसएचओ ने बताया कि सुबह मृतक दीपक की मां कांता ने बयान दर्ज करवाए हैं कि दीपक का गीता कॉलोनी की एक लड़की के साथ अफेयर था लेकिन लड़की के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। दीपक को डराया धमकाया जाता था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के परिजनों ने बीती रात दीपक को झांसे में लेकर घर बुला लिया और उसके बाद यह घटना हुई। पुलिस परिजनों द्वारा मृतक माह की बयानों पर लड़की के भाई पिता और अन्य परिजन तथा मुहल्ले के 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Jalandhar