जानें क्या है इससे जुड़ी परंपरा
मान्यवर :- भारत के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक लोहड़ी मुख्य रूप से सिख समुदाय का त्योहार माना जाता है लेकिन आज के समय में अन्य समुदाय के लोग भी इस मनाने लगे हैं | भारत के पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार की रौनक देखने लायक होती है | हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2021 में लोहड़ी पर्व 13 जनवरी यानी आज मनाया जा रहा है | लोहड़ी का त्योहार विशेषरूप से उत्तर भारत के प्रसिद्ध पर्वों में से एक है | आमतौर पर इसे शरद ऋतु के अंत और मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है | इस पर्व का संबंध हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत् और मकर संक्रांति से भी बताया गया है | पंजाब क्षेत्र में इस त्योहार (माघी संग्रांद) को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है |
क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार
लोहड़ी त्योहार को दुल्ला भट्टी नाम के एक परोपकारी शख्स से जोड़कर देखा जाता है | ऐसा माना जाता है कि मुगल काल के दौरान सौदागर लड़कियों को खरीदते और बेचते थे | इन सौदागरों से लड़कियों को छुड़वाकर दुल्ला भट्टी लड़कियों की शादी हिंदू लड़कों से करवाता था | वह लड़कियों के रक्षक के रूप में आज भी पंजाब और हरियाणा में प्रसिद्ध है | दुल्ला भट्टी की ही याद में लोग लोहड़ी का त्योहार मनाते हैं और इस दिन दुल्ला भट्टी के किस्सों को गाकर उन्हें याद करते हैं |
आइए लोहड़ी को बनाएं खास इन खूबसूरत ‘Lohri Wishes’ और ‘Quotes’ के साथ
लोहड़ी का नाम सुनते ही आंखों के आगे ढ़ोल नगाड़े की धुन पर भांगड़ा करते थिरकते लोग और मूंगफली-रेवड़ी की तस्वीर सामने आने लगती है। लोहड़ी का त्योहार पूरे उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। पंजाब में लोहड़ी के दिन सुबह से लेकर रात तक मौज मस्ती के साथ लोक गीत और एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहता है। आप भी लोहड़ी से जुड़े इन लेटेस्ट मैसेज के जरिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भेज सकते हैं अपने शुभकामना संदेश।
– हम आपके दिल में रहते है,
इसीलिए हर गम सहते हैं,
कोई हमसे पहले न कह दे आपको,
इसीलिए सबसे पहले ही आपको HAPPY LOHRI कहते है
– मूंगफली दी खुशबु ते गुर दी मिठास,
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी ख़ुशी ते अपनों का प्यार,
मुबारक होवे तानु लोहड़ी का त्योहार..
– जैसे जैसे लोहड़ी की आग तेज़ हो,
वैसे वैसे हमारे दुखों का अंत हो,
लोहड़ी का प्रकाश आपकी ज़िन्दगी को प्रकाशमय कर दे..