2020 का नंबर वन ऐप बना टिकटॉक
जानें कितने बढ़े यूजर्स और कितनी हुई कमाई
मान्यवर :- शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok 2020 की सबसे पॉपुलर ऐप रही है | भारत-चीन सीमा विवाद के बाद इस चीनी वीडियो ऐप को देश में बैन (Chinese App Ban) कर दिया गया है | इसके बावजूद इस चीनी ऐप ने गूगल (Google) और फेसबुक (Facebook) जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है |
टिकटॉक ने किया कमाल
पूरी दुनिया में TikTok ने 2020 में में 540 मिलियन डॉलर कमाए हैं | भारत में बैन (Ban in India) होने के बावजूद पूरी दुनिया में 85 करोड़ बार TikTok को डाउनलोड किया गया | वहीं 60 करोड़ लोगों ने WhatsApp डाउनलोड किया | 2020 में 54 करोड़ बार फेसबुक (Facebook) को डाउनलोड किया गया | टेक साइट businessinsider के मुताबिक डेटिंग ऐप टिंडर (Dating App Tinder) दूसरा सबसे ज्यादा पॉपुलर ऐप रहा है | वर्ष 2020 में टिंडर को कुल 513 मिलियन डॉलर की आमदनी हुई है | Apptopia की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वीडियो ऐप YouTube ने पिछले साल 478 मिलियन डॉलर कमाए | वहीं OTT प्लेटफॉर्म Disney+ ने 314 मिलियन डॉलर की कमाई की |
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भारत-चीन सीमा विवाद के बाद सरकार ने 200 से ज्यादा चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था | हालांकि पिछले कई महीनों से चीनी ऐप्स TikTok भारत में रीलॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है लेकिन फिलहाल भारत सरकार ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है |