You are currently viewing इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइंस के विमान का उड़ाने भरने के कुछ ही मिनट में टूटा संपर्क
Srivijaya Airlines

इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइंस के विमान का उड़ाने भरने के कुछ ही मिनट में टूटा संपर्क

इंडोनेशियाई उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने यह जानकारी दी

जकार्ता(मान्यवर) :- इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइंस का एक विमान जकाक्रात से उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया | इससे किसी हादसे की आशंका जताई जा रही है | श्रीविजया एयर फ्लाइट SJY18 का विमान जकार्ता से बोर्नियो द्वीप से पोंतिनाक इलाके की उड़ान पर था | इंडोनेशियाई उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने यह जानकारी दी |

विमान से आखिरी बार संपर्क दोपहर 2.40 बजे हुआ था | अभी यह पता नहीं चल सका है कि विमान में कितने यात्री और चालक दल के कितने यात्री सवार थे | इंडोनेशियाई एयरलाइंस का यह बोइंग 737-500 विमान था | एयरलाइन का कहना है कि वह घटना की जांच में जुटी है |

Srivijaya Airlines