मम्मी करीना कपूर खान ने कही ये बात
मान्यवर :- बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही देश के सबसे स्वीट ब्वॉय तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई हैं | उन्होंने करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ में तैमूर की मां यानी करीना कपूर से कहा कि तैमूर के बड़े होने पर उससे शादी करना चाहेंगी | वहीं करीना कपूर ने कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान उनके डांसिंग मूव्स के बहुत बड़े दीवाने हैं |
नोरा ने इसके लिए आभार जताया और कहा,”मैं उम्मीद करती हूं तैमूर जल्द ही बड़ा हो जाए, हम मेरे और उनके बीच सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं | ” नोरा के इस बात से करीना हैरान हो गईं और हंसने लगी | करीना ने नोरा से कहा,”अच्छा, वो अभी चार साल का है | उसे बड़ा होने में बहुत लंबा वक्त लगेगा | ” इसके बाद नोरा हंसने लगती हैं और कहती हैं,”ह्मम ठीक है, मैं इंतजार करूंगी | “