होशियारपुर में किसानो के साथ ज्यादती हुई है
जालंधर(मान्यवर) :- कल रविवार के दिन जालंधर में एक प्रेस वार्ता हुई जिसमे भारतीय किसान यूनियन के मनदीप सिंह और कुलविंदर सिंह ने बताया कि होशियारपुर में किसानो के साथ ज्यादती हुई है | भाजपा नेता तीक्षत सूद ने ऐसे समय में ब्यान दिया कि पंजाब के किसान दिल्ली में पिकनिक मना रहे है | उनके इस ब्यान से रोष प्रकट करते हुए उनके कुछ साथियों ने तीक्षत सूद के घर के बहार गोबर से भरी ट्राली फेंक दी थी | उनका यह कहना है कि यह तो सिर्फ एक संकेत ही था की कुछ भी ऐसी गलत बयान बाजी ना करे जो हमारे हृदय को चीर देता है |
वहां पर किसानो के ऊपर 307 की F.I.R दर्ज की गयी है | यह सब मुख्यमंत्री कप्तान साहिब का दोहरा मापदंड है | अगर 6 तारीख तक इस संबंध में F.I.R नहीं वापिस ली गयी तो जालंधर के हर भाजपा नेता के घरो के बहार गोबर दिखाई देगा |