You are currently viewing प्रेग्नेंट करीना कपूर के साथ घूमते हुए आउट ऑफ कंट्रोल हुए तैमूर
Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Khan

प्रेग्नेंट करीना कपूर के साथ घूमते हुए आउट ऑफ कंट्रोल हुए तैमूर

पैपराजी पर चिल्ला कर बोले- Not Allowed

मान्यवर :- करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की एक से एक क्यूट वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहती हैं | इसी बीच तैमूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया हैं जिसमें वो पहली बार जरा गुस्से में दिखाई पड़ रहे हैं | वीडियो में तैमूर अपनी मम्मी करीना के साथ नजर आ रहे हैं और करीना तैमूर को शांत कराते और संभालते दिखाई दे रही हैं |

वायरल हो रहे इस वीडियो में करीना कपूर और तैमूर अली खान साथ जाते हुए नजर आ रहे हैं | करीना कपूर सीधे चली जाती हैं, जबकि कैमरे की लाइट्स पड़ने पर तैमूर पीछे मुड़कर कई बार ‘not allowed’ चिल्लाने लगते हैं | जैसे की तैमूर ये कहते हैं, करीना उनका हाथ जोर से पकड़कर उन्हें ले जाती हैं, लेकिन वह बार-बार लौटकर मीडिया से तस्वीरें न लेने के लिए कहते हैं | वीडियो में करीना कपूर और तैमूर मास्क पहने नजर आ रहे हैं | सोशल मीडिया पर तैमूर का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है |

 

हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि तैमूर जैसे जैसे बड़े हो रहे हैं वो चीजों को समझ रहे हैं और कैमरा की फ्लैश पड़ने के कारण रिएक्ट कर रहे हैं | तैमूर के कारण सैफ और करीना भी कई बार फोटोग्राफर्स को फोटोज क्लिक करने से मना कर चुके हैं | उन्होंने कहा था कि तैमूर को कैमरे के फ्लैश से दिक्कत होती है | हाल ही में तैमूर ने फोटोग्राफर्स को अपने अंदाज में फोटो न लेने के लिए मना किया था |

Kareena Kapoor Khan | spotted | Taimur Ali Khan