You are currently viewing मृत गायों की तस्वीर देखकर दुखी हुईं प्रियंका गांधी
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra

मृत गायों की तस्वीर देखकर दुखी हुईं प्रियंका गांधी

सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कही ये बात

मान्यवर :- आपको बता दें कि, प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव होने हैं | ऐसे में सभी सियासी दल राज्य के हर मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं | वही प्रियंका गांधी यूपी की सियासत में अब सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं | ऐसे में कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है | उन्होंने प्रदेश की गौशालाओं की गायों की स्थिति का मुद्दा उठाया है | उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा कि उत्तर प्रदेश से आई मृत गायों की तस्वीर को देखकर विचलित हूं | कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं की स्थिति अच्छी नहीं है |

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ”इस समस्या को सुलझाने के मॉडल मौजूद हैं। गौमाता की देखभाल के घोषणाओं के साथ साथ योजनाओं को अमलीजामा पहनाना जरूरी है” |

 

इसके लिये जिम्मेदार कौन?

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को चिट्ठी में लिखा कि ये पहली बार नहीं हुआ है | इससे पहले भी ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं | उन्होंने लिखा कि ये बेहद दुखद है | कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि हर बार कुछ देर के लिये चर्चा होती है लेकिन मासूम जानवरों की देखभाल के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाते | यही नहीं उन्होंने सवाल किया कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ?

Congress leader Priyanka Gandhi Vadra