You are currently viewing ‘जॉम्बी एंजेलिना जोली’ को 10 साल की सजा
Zombie Angelina Jolie 

‘जॉम्बी एंजेलिना जोली’ को 10 साल की सजा

जेल में बंद सहर ने असली एंजेलिना से मांगी मदद

मान्यवर :- हॉलिवुड अभिनेत्री एंजेलिया जोली अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। दुनियाभर में उनके लाखों प्रशंसक है। लेकिन उनकी एक प्रशंसक ऐसी भी है जिसने एंजेलिना जोली जैसा लुक पाने के लिए अपने चेहरे की कई बार प्लास्टिक सर्जरी भी करा ली। लेकिन इसके चक्कर में उनका चेहरा इतना बिगड़ गया है अब एंजेलिना की इस प्रशंसक को जॉम्बी एंजेलिना जोली के नाम से जाना जाने लगा है। दरअसल इस युवती का नाम सहर ताबर है, जो ईरान की रहने वाली है। अब सहर का नाम इस लिए सुर्खियों हैं क्योंकि उन पर कई तरह के संगीन आरोप लगे हैं और सहर ताबर को 10 साल की सजा सुनाई गई है।

भूत जैसी दिखने लगी है सहर ताबर

कई बार प्लास्टिक सर्जरी करके चेहरा एंजेलिना जोली जैसा बनाने के प्रयास में अब सहर ताबर किसी जॉम्बी की तरह दिखने लगी है। उनका डरावना चेहरा सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहता है। दरअसल सहर ताबर ईरान में मशहूर इंस्टाग्राम स्टार है और उनके लाखों प्रशंसक भी हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के प्रयास में अभी तक सहर ने अपने चेहरे की करीब 50 बार प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी है।
बीते साल अक्तूबर में ईरान में गिरफ्तार किया गया था। ताबर के वकील का कहना है कि ताबर को सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें साझा करने के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई है। दरअसल ईरान में इंस्टाग्राम को छोड़कर सभी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा हुआ है।

 

एंजेलिना की बड़ी फैन है सहर ताबर

सहर खुद को एंजेलिना जोली की सबसे बड़ी प्रशंसक मानती है। सहर का कहना है कि अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की तरह दिखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। सहर ने एंजलिना जैसा लुक पाने के लिए पहले तो बहुत डायटिंग भी की। उनका वजन काफी घट गया। हालांकि सहर पर इसके अलावा भी कई संगीन आरोप लगे हैं।सहर ताबर के खिलाफ ईश निंदा, दंगा भड़काना और युवाओं को बरगलाना और गलत तरीकों से पैसे कमाने का आरोप लगा था।

एंजेलिना जोली से अपील, प्लीज मुझे रिहा कराओ

सुंदर दिखने के प्रयास में अपना चेहरा इतना बिगाड़ लिया है कि सहर ताबर मात्र 19 साल की उम्र में पूरी दुनिया में जॉम्बी एंजेलिना जोली के रूप पहचानी जाने लगी है। ताबर को इस साल अक्टूबर में सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था। अब सहर ने एंजेलिना जोली से मदद मांगते हुए खुद को रिहा करवाने की अपील की है। सहर ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक में महिलाओं को पीड़ा देने का इतिहास है। सहर ताबर को अक्तूबर 2019 में सजा सुनाई गई थी, हालांकि उन पर दो-तीन आरोप खत्म भी हो चुके हैं।

Zombie Angelina Jolie