जानिए इसका महत्व क्या है
मान्यवर :- हर साल 14 दिसंबर को इंटरनेशनल मंकी डे मनाया जाता है | हालांकि, इस दिन को मनाने के लिए यूएन द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन फिर भी कई देशों में इसे मनाया जाता है | ये दिन बंदरों के लिए समर्पित होता है | दुनियाभर में बंदरों की करीब 260 प्रजातियां हैं जिनके बारे में कई लोगों को अभी पता नहीं है | ऐसे में इस दिन को बंदरों की प्रजातियों के बारे में और अधिक जानने के लिए भी मनाया जाता है |
दुनिया के कई देशों में 14 दिसंबर को बंदरों के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है | इस दिन लोग वैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां बंदरों की तादाद बड़ी होती है | वे लोग वहां पहुंचकर बंदरों को खाना खिलाते हैं | साथ ही साथ उनके साथ मस्ती भी करते हैं | कई स्कूलों में सेमिनार का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक शामिल होते हैं | सेमिनार के जरिए लोगों को बंदरों की प्रजातियों से अवगत कराया जाता है | उन्हें बताया जाता है कि कैसे बंदर भी इंसानों की तरह बर्ताव करते हैं |
ऐसे हुई इंटरनेशनल मंकी डे की शुरुआत
इंटरनेशनल मंकी डे की शुरुआत साल 2000 में हुई | केसी सॉरो और एरिक मिलीकिन ने इस दिन को पहली बार सेलिब्रेट किया था | उन्होंने लोगों से इस दिन को ख़ास तौर पर मानने की अपील भी की थी | उनका उद्देश्य बंदरों के बारे में बताना था | वे चाहते थे कि लोग बंदरों के बारे में ज्यादा से ज्यादा पढ़ें और उनका भी उसी तरह ख्याल रखें, जैसे वे किसी पालतू जानवर का रखते हैं |
लोगों को किया जाता है जागरूक
जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेशनल मंकी डे पर हर साल दुनिया के कई चिड़ियाघरों में कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं | कुछ देशों में लोगों को जागरूक करने के लिए कला प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाता है |