यहां देखें खास तस्वीरें
मान्यवर :- नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण के बाद अब कोरियोग्राफर-एक्टर पुनीत जे पाठक शुक्रवार को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड निधि मोनी सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए | पुनीत और निधि ने अगस्त में सगाई की थी | वे दोनों झलक दिखला जा के सेट पर मिले थे और बाद में रियलिटी टीवी शो दिल है हिंदुस्तानी में भी साथ काम किया था | न्यूली मैरिड कपल पुनीत और निधि ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं | वर्क फ्रंट की बात करें तो पुनीत ने हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के गाने “भुला दूंगा” को डायरेक्ट किया है |
शादी लोनावाला में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुई | पुनीत और निधि के वेडिंग फंक्शन में शामिल होने वालों में भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया और यशस्विनी दयामा शामिल हैं | पुनीत की दुल्हन बनी निधि सिंह ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं वहीं दूल्हा बने पुनीत पाठक काफी डैशिंग लग रहे थे | उन्होंने अपने स्पेशल डे के लिए क्रीम पीच कलर की शेरवानी पहनी थी | सभी फोटो सोशल मीडिया से ली गई हैं |